जालौन-उरई । नगर के मोहल्ला खंडेराव में ढाई हजार की  आबादी की पेयजल व्यवस्था के लिए 14 हैंडपंप लगाये गए हैं जिसमें आधा दर्जन हेडपंप एक वर्ष से खराब पड़े हैं । कई बार इसकी शिकायत सभासद ने अधिकारियों से की लेकिन अभी तक इन्हे सुधरवाया नहीं गया है ।

मोहल्ला खंडेराव वार्ड नंबर 5 के सभासद राजकुमार वर्मा कहते हैं कि उनके मोहल्ले की आबादी लगभग ढाई हजार है जिसमें 14 हैंडपंप लगे हैं लेकिन आधा दर्जन हैंडपंप खराब पड़े जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार अधिकारियों से की लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई है  जिसके कारण मोहल्ले के लोग परेशान हैं । मोहल्ले में पुलिया वाला नाला चोक है जिसके लिए नगर पालिका में बात की गई उसकी सफाई शीघ्र की जाएगी।

Leave a comment