उरई । जल संस्थान कर्मियों ने मंगलवार को 5 माह से वेतन आदि के अटके भुगतान की समस्या का निराकरण न किए जाने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया । इस दौरान जल संस्थान कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह सिसौदिया ने बताया कि 6 दिसंबर तक यह कार्य बहिष्कार जारी रहेगा । इसके बाद झांसी में संस्थान के प्रधान कार्यालय में बैठक 7 दिसंबर को होगी जिसमें आंदोलन तेज करने की रणनीति पर विचार करते हुए पेयजल आपूर्ति ठप्प करने का भी निर्णय लिया जा सकता है ।

धरना स्थल पर आज हुई सभा की अध्यक्षता मैयादीन यादव ने की । अध्यक्ष रणवीर सिंह सिसौदिया और महामंत्री कैलाश नारायण दीक्षित के साथ – साथ संतोष कुमार भारतीय ,राजेन्द्र वाजपेयी , संतोष कुमार निरंजन , विशम्भर दयाल गुप्ता , ओमप्रकाश निरंजन , मुश्ताक शाह , रामजी सिंह , संजय कुमार कुशवाहा ,शिव चरण वर्मा , अनिल कुमार गुप्ता , शिव नारायण पाल , राज कुमार गौर , देवेन्द्र आर्या , शमशेर बहादुर , शिव सुभाष, ऋषि यादव ,राम नरेश विश्वकर्मा , लक्ष्मीकांत और श्रीमती गायत्री सिंह आदि ने भी विचार प्रकट किए ।

Leave a comment