उरई । साहब पुलिस खुद  मेरी पैतृक जमीन पर फर्जी वसीयत के जरिये दावा जताने वालों का साथ दे कर कानून व्यवस्था की समस्या पैदा कर रही है जबकि यह पूरी तरह गैर कानूनी है । उसके कागज देख कर आप पूरी सच्चाई जान सकते हैं इसलिये श्रीमान जी इस विवाद में हस्तक्षेप कर न्याय संगत कार्रवाई करें । यह बात मुसमरिया निवासी बलबीर सिंह जादौन ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश हो कर कही ।

बलबीर सिंह जादौन ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि उनकी थाना चुर्खी के विनौरा गाँव में पैतृक जमीन है जो 2013 में पिता की मृत्यु के बाद उसके भाई , मां और उसके नाम दर्ज हो चुकी है लेकिन हाल में  मुसमरिया के कुछ दबंग उसके पिता के फर्जी बैनामे के कागज ले कर सामने आ गए । उनकी अर्जी गत 23 अगस्त को तहसीलदार ख़ारिज कर चुके हैं लेकिन इसके वाबजूद चुर्खी पुलिस उनका साथ दे रही है । उसने खेतों में गेहूँ और लाही की फसल बोई है जिसे कटवाने के लिए चुर्खी थानाध्यक्ष पद का दुरुपयोग कर रहे हैं । सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है ।

Leave a comment