
कुठौंद – उरई । थाना कुठौंद का रवैया ठीक नहीं है । प्रदेश की योगी सरकार भले ही कानून व्यवस्था की बेहतरी का दम भर रही है लेकिन थाना पुलिस अपनी हरकतों से इस पर पानी फेर रही है । ऐसा ही एक मामला देखने को मिला जिसमें पीड़िता गुड्डी देवी पत्नी रामकुमार निवासी ग्राम विजवाहा के खेत में दबंगों ने जबरन पानी भर दिया । जब पीड़ित ने मना किया तो गंदी गंदी गालियां देने लगे । मामला यहीं नहीं रुका जब पीड़ित भागता हुआ अपने घर पहुंचा तो दबंग घर में भी पहुंच गए और घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ उसने लाठी डंडों से मारपीट कर दी । पीड़ित ने थाने में इसे ले कर 22 नवंबर को तहरीर दी तो थाने में दलालों का बोलबाला होने के कारण उसकी सुनी नहीं गई । जब पीड़ित को न्याय मिलता नजर नहीं आया तो वह 24 नवंबर को प्रार्थना पत्र लेकर एस पी के सामने पहुंचा । पुलिस अधीक्षक ने जाँच के आदेश जारी कर दिये हैं ।







Leave a comment