
कुठौंद –उरई । पुलिस ने खेतों की बाडबंदी में आरी वाले तारों के इस्तेमाल को रोकने के लिए जन समर्थन जुटाने की मुहिम छेड़ दी है ।
इसी कड़ी में यहाँ के थाना प्रभारी दीपक मिश्रा ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के समस्त प्रधानों को आमंत्रित कर बैठक की । इसमें आरी वाले तार खेतों में लगाने से लोगों को रोकने के लिये उनका सहयोग माँगा ।
उन्होने कहा कि जिलाधिकारी के स्पष्ट आदेश हैं कि जो किसान खेतों के आस- पास आरी वाले तार लगाएं उनके ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया जाये इसलिये पुलिस को किसी अप्रिय कार्रवाई के लिए धकेलने से बचें । इस सिलसिले में प्रधान गण जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं । उन्होने नहर में कटान के मामले में भी किसानों को आगाह करने की जरूरत बतायी उन्होने कहा कि नहर कटान करने वालों पर क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी । छोटे, मोटे फसाद प्रधान गांव में ही निपटा देने में सक्षम बनें । गांव की कोई भी समस्या हो पुलिस जनता के साथ है ।







Leave a comment