माधौगढ़ – उरई । भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामअनुग्रह सिंह की अनुमति से मण्डल अध्यक्ष शिवशंकर सिंह तोमर ने  अपनी कार्यकारिणी की  घोषणा  कर दी  है । इसमें  शिवम सिंह , बंधन द्विवेदी, हर्षित गुप्ता और राघवेंद्र सेंगर को उपाध्यक्ष,  गिरिराज को महामंत्री और अवनीश ,पुष्पेंद्र, सुदीप,दिलीप को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई  है। साथ ही शिवेंद्र ,अरुण, आशीष और राजू पाल को सदस्य के रूप में समायोजित किया गया है ।

‌पर गौर करने की बात यह है कि पदाधिकारियों की घोषणा के बाद ही  संगठन में विरोध के स्वर भी उठने लगे है सोशल मीडिया पर सबसे पहले मंत्री अवनीश सिंह ने अपनी  फेसबुक वॉल पर अचानक सपा से गायब हो कर  भाजपा में उत्पन्न हुए उपाध्यक्ष हर्षित गुप्ता के नाम पर आपत्ति जताई  गई साथ ही अन्य पदाधिकारियों पर भी उन्होनेआरोप मढे। जबकि मंगलवार शाम तक एक और मंत्री दिलीप प्रजापति ने फेसबुक पर मंत्री पद से इस्तीफा की पेशकश कर दी । ऐसे में लंबे समय से शान्त बैठे भाजपा विरोधी दलों के नेताओ को चर्चा का मौका मिल गया। युवा मोर्चा में विवादों का दौर जिला में हुई घोषणा के बाद से अनवरत जारी है । किस प्रकार युवाओं से सामंजस्य बनाकर  जिलाध्यक्ष और मण्डल अध्यक्ष आगे का विस्तार करेगे यह उनके लिए किसी चुनौती से कम नही है।

Leave a comment