
उरई । कालपी तहसील के महेवा ब्लाक मंडल की कार्यसमिति के पदाधिकारियों का ऐलान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम अनुग्रह सिंह ने कर दिया है । शिवेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित मंडल कार्यकारिणी में दमरास के तेजतर्रार युवा नेता दीपेन्द्र उर्फ राहुल भदौरिया को उपाध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
कार्यसमिति में दीपेन्द्र के साथ – साथ लखन जादौन , जितेंद्र कुमार प्रधान अटरा खुर्द और अनुज सिंह चौहान उपाध्यक्ष गण, अरविंद पाल सिकन्ना महामंत्री , आशीष द्विवेदी , रवीन्द्र पाल, सुनील यादव बी डी सी और आशीष पाण्डेय मंत्री गण तथा हीरा सिंह पाल ,अजय प्रताप यादव , अनिरुद्ध पाल , अनुराग सिंह व भूपेन्द्र सिंह सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं ।







Leave a comment