कोंच-उरई । नदीगांव थाना पुलिस ने बुधवार को ग्राम खजुरी मोड़ के पास से एक व्यक्ति को अबैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार दरोगा ब्रजेन्द्रकुमार खजुरी मोड़ पर रुटीन गश्त पर थे तभी एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में उन्हें दिखाई दिया। उसे रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से मध्यप्रदेश निर्मित शराब के 22 क्वार्टर बरामद हुये। संबंधित धाराओं में उसके खिलाफ कार्यवाही की गई है।







Leave a comment