कोंच-उरई । दो अलग अलग थानों में पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली कोंच के प्रभारी कोतवाल दिनेशचंद्र यादव व मंडी चौकी प्रभारी राजीवकांत ने ग्राम भेंड़ में दबिश देकर बुद्घसिंह पुत्र जगराम को गिरफ्तार किया है। बुद्घसिंह के खिलाफ चेक बाउंस का एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कैलिया के एसआई महेशचंद्र चौधरी ने ग्राम गेंदोली में दबिश देकर वारंटी कुशलपाल पुत्र नृसिंह को उसके घर से ही गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया है।







Leave a comment