कोंच-उरई । ग्राम चंदुर्रा में पड़ोसियों ने एक व्यक्ति की मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदुर्रा निवासी रमेशचंद्र अहिरवार ने कोतवाली पुलिस को बताया है कि उसके घर के बाहर खाली पड़े उसी के प्लॉट में धान के अवशेष रखे थे। किसी ने उस अवशेष में आग लगा दी जिससे पड़ोसी अड्डूखां के घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने दौड़ कर आग बुझा दी। पुरानी रंजिश को लेकर रमेश के पड़ोसी पन्नालाल, सीताराम, कप्तानसिंह, रामबाबू आदि पहले से ही उससे खुन्नस खाये बैठे थे सो मौका अच्छा जान उन लोगों ने रमेश की पिटाई कर दी जिससे उसे काफी चोटें आईं हैं। पुलिस ने उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया है।

Leave a comment