कोंच-उरई । भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रविकांत कुशवाहा ने नगर कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है। बुधवार को उन्होंने अपने आवास पर सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया और उनमें आगामी लोस चुनाव को लेकर जोश भी भरा। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है, 2019 के लोकसभा चुनाव में कठोर परिश्रम करके कमल खिलाना है और केन्द्र में भजपा की सरकार बनवाना है। भाजयुमो नगर अध्यक्ष द्वारा घोषित कार्यकारिणी में सभी जातियों और वर्गों को समायोजित करने का प्रयास किया गया है। अध्यक्ष रविकांत कुशवाहा के अलावा चार उपाध्यक्ष दीपक तिवारी, कुलदीप कुशवाहा, महेन्द्र अग्रवाल, मुकेश राठौर, महामंत्री दीपक गर्ग बेटू, चार मंत्री अर्पित खरे, निखिल सोनी, नमन कपूर, सौरभ पुरवार, सदस्य जयकिशन वर्मा, अभिजीत कुशवाहा, पुरुषोत्तम तोमर, अमन पटवा, अंकित वाजपेयी शामिल हैं।

Leave a comment