उरई । भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की कमल पदयात्रा गुरुवार को जगम्मनपुर में निकाली जायेगी जिसमें सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर – घर जा कर लोगों को दी जायेगी ।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा के जगम्मनपुर मंडल संयोजक विजय द्विवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंपर्क करके सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं उनकी समस्याएं उनके ही दरवाजे पर सुनकर उनका निस्तारण कराने की 15 दिवसीय मुहिम चलाई जा रही है । इसी कड़ी में 6 दिसंबर गुरुवार को ग्राम जगम्मनपुर, भिटौरा ,हुसेपुरा ,हमीरपुरा, मढेपुरा ,महमूदपुर ,हिम्मतपुर में यह पदयात्रा निकलेगी ।







Leave a comment