
कालपी-उरई । पुलिस महानिदेशक ओ.पी.सिंह के आदेश के पालन में स्थानीय कोतवाली की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया और 13 गाड़ियों का चालान कर 11 हजार रुपये समन शुल्क वसूला । अभियान के चलते वाहन चालकों में खलबली मच गई।
विदित हो कि यहाँ हाईवे पर बाईपास की पौने दो किमी सड़क न बन पाने से जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा कई वाहन चालक अपनी गाड़ी आगे निकालने के चक्कर में गलत दिशा में घुसकर ओवरटेक करने लगते हैं जिससे जाम विकराल रूप धारण लेता है। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश को मद्देनजर रखकर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा, दरोगा मंसूर अंसार व सर्वेश कुमार सिंह की पुलिस टीम ने हाईवे रोड पर दुर्गा मंदिर चौराहे में चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस टीम के निशाने पर गलत दिशा में वाहन चलाने वाले रहे। टीम ने 13 वाहनों के चालान करके 10 हजार 800 सौ रुपये समन शुल्क वसूल किया। पुलिस कार्यवाही से वाहन चालकों में खलबली मची रही ।







Leave a comment