कालपी-उरई । बुधवार को तहसील सभाकक्ष में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने बीएलओ तथा सुपरवाइजरों के साथ बैठक की । इसमें उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से अवशेष मतदाता फॉर्मो तथा वृद्ध मतदाताओं की बूथवार सूचियों को शीघ्र जमा करने के निर्देश दिये।
तहसीलदार सालिकराम तथा नायब तहसीलदार भान सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक में बोलते हुए एस.डी.एम. ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के मुताबिक निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम में नये मतदाताओं के लिए भरे गये फॉर्म नं. 6 जिन -जिन बीएलओ के पास मौजूद हो वे तत्काल जमा कर दें। इसी प्रकार फॉर्म नं. 7 व 8 के अवशेष फॉर्म भी जमा कर दें।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि सभी बीएलओ तथा सुपरवाइजर अपने-अपने बूथों के 80 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध मतदाताओं की सूचियों को तैयार करके शीघ्र जमा कर दें। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।







Leave a comment