
उरई। देश में भय और भ्रष्टाचार का माहौल है । जनता परिवर्तन की बाट जोह रही है । किसानों और मजलूमों के मसीहा शिवपाल यादव ही लोगों को इन हालातों में उम्मीद की किरण नजर आ रहे हैं । यह बात बुधवार को पटेल नगर करसान बाईपास स्थित शिवपाल यादव फैन्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुमित त्रिपाठी के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री दीपू त्रिपाठी ने कही । इस दौरान दीपू त्रिपाठी ने 09 दिसम्बर को लखनऊ में रमाबाई मैदान में आयोजित होने जा रही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की जनाक्रोश रैली के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित किया ।
उन्होने इस दौरान कहा कि किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य नही दिया जा रहा है । बेरोजगारों की उपेक्षा की जा रही है। अल्पसंख्यको के साथ भेदभाव किया जा रहा है। अपराध चरम पर है। आम आदमी न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के असन्तोष और आक्रोश पर समाजवादी आंखे बंद कर नही बैठ सकते। जनता परिवर्तन चाह रही है इसलिए हम सभी को साथ आकर देश की सत्ता को बदलना होगा।
कार्यकारणी की घोषणा
इसी दौरान शिवपाल यादव फैन्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुमित त्रिपाठी ने अपनी 51 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें 4 उपाध्यक्ष, 4 महासचिव , कोषाध्यक्ष , मीडिया प्रभारी , 11 सचिव व 21 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं । इसके अलावा नगर इकाइयों में जालौन नगर अध्यक्ष जयकरण यादव,कोंच नगर अध्यक्ष माधव यादव,कालपी नगर अध्यक्ष जमाल अंसारी, माधौगढ़ नगर अध्यक्ष सेवनाथ यादव नुनायचा मनोनीत किये गयें। इस दौरान सुमित त्रिपाठी ने कहा कि जनपद जालौन से 5 बसें , 50 फोरव्हीलर व 700 कार्यकर्ता फैंस एसोसिएशन की ओर से महारैली में शामिल होंगे। इस मौके पर सैयद रहमत अली वरिष्ठ जिला महामंत्री, बृजभूषण द्विवेदी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष,लाखन निरंजन जिला उपाध्यक्ष, दीपेश धंगवा जिला महामंत्री,सद्दाम मंसूरी जिला उपाध्यक्ष,धर्मेंद्र सक्सेना जिला महामंत्री,रविंद्र दीक्षित जिला कोषाध्यक्ष, पुष्पेद्र लला यादव जिला सचिव ,धर्मेश शर्मा,महावीर राजपूत, आशीष कौशिक प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य,लकी नगर महासचिव, सोनू पाठक,सहित कई सैकडों साथी मौजूद रहे।







Leave a comment