कुठौंद-उरई । थाना के ग्राम वावली में बुधवार को देर रात कृष्णा मोबाइल सेंटर में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखा लैपटॉप, दो फोन सैमसंग, एक फोन जिओ और लगभग ₹6000 हजार रुपए नगद गोलक में रखे थे चोरी कर लिए गए ।  जब सुबह दुकान मालिक राजीव कुमार शाक्यवार पुत्र गंगाचरण शाक्यवार पहुंचे, उन्होने देखा तो होश गुम हो गए ।

इसके पहले एक बदमाश भैरव किराना स्टोर में पीछे के रास्ते से कूद गया था जो सीमेंट की बोरी मुंह में ऊपर से ढके था और देखने के लिए  बोरी मैं छेद किए हुए था लेकिन अंदर से दरवाजा बंद होने के कारण वह सफल नहीं हो सका। जब सुबह दुकान के मालिक ने अपना सीसीटीवी कैमरा ऑन किया तब पूरा वाकया उसने कैमरे में देखा और लोगों को बताया । सारी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद है। दुकान के मालिक श्याम जी गुप्ता पुत्र लालमन गुप्ता ने भगवान को धन्यवाद दिया कि वह चोरी से बाल-बाल बच गया। इस समय कुठौंद थाना क्षेत्र में चोरियों का तूफान सा आ गया है। जो भी चोरियां पिछली हुई उसका आज तक थाना पुलिस खुलासा नहीं कर सकी जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और नागरिक व दुकानदार भय से ग्रसित हैं ।

Leave a comment