कोंच-उरई । पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत आज सभ्ज्ञी का रुझान साफ सफाई की तरफ हुआ है। न केवल अपने नगर को ही बल्कि अपने आसपास के वातावरण को भी साफ सुथरा रखे जाने की जरूरत है। नगर के प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह स्वच्छता पर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि सफाई का महत्व लोगों की समझ में आने भी लगा है और स्थितियां पहले के मुकाबले काफी भिन्न हैं। यह बात उन्होंने मथुराप्रसाद महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के छात्र छात्राओं की एक गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही।

 

मथुराप्रसाद महाविद्यालय के सभागार में राष्टï्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता को लेकर आहूत संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन ने की जबकि मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा और बिशिष्टï अतिथि नपा के सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह यादव रहे। अभयसिंह ने कहा कि नगर में कूड़ा एकत्रित करने के लिये रिक्शे चलाये जा रहे हैं, लोगों को चाहिए कि वे कूड़ा सड़कों पर इधर उधर न फेंकें बल्कि उनके दरबाजे जाने बाले रिक्शों में रखे कूड़ादानों में ही डालें। प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन ने भी स्वच्छता का महत्व बताते हुये साफ सफाई के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देने की जरूरत बताई। छात्र ऋषि झा ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बन कर नागरिकों को इस कार्य में अपना पूरा सहयोग देना चाहिये ताकि अपना नगर और देश स्वच्छ बन सके। लोग खुले में शौच न जायें, शौचालयों का ही इस्तेमाल करें। संचालन डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी ने किया। इस दौरान डॉ. स्वराज्यमणि अग्रवाल, ओपी यादव, वैशाली गुर्जर, अल्पनासिंह, मनीष दुवे आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment