नईदिल्ली । उत्तरप्रदेश विधानसभा के 2017 के चुनाव को ले कर सबसे सटीक भविष्यवाणी करने वाली सोसायटी फ़ॉर ग्लोबल एनलाइटमेंट एंड डेवलपमेंट इस बार सबकी निगाह है । इस संस्था के तब के सर्वे को मीडिया के पंडित गले से नहीं उतर पाये थे क्योंकि भाजपा के उतने बड़े बहुमत की कल्पना उनके सोच से परे थी जितना ग्लोबल एनलाइटमेंट ने आंक दिया था । लेकिन जब नतीजे इसी के मुताबिक आए तो वे दंग रह गए । इसी कारण ग्लोबल एनलाइटमेंट के मध्यप्रदेश और तेलंगाना के सर्वे की ओर सबकी निगाहें जमी थीं ।

अपनी इसी ख्याति के मुताबिक इन चुनावों के संबंध में एक बार फिर इसने सबसे अलग आंकलन जाहिर कर सनसनी फैला दी है । मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 कुल सीटों में ग्लोबल एनलाइटमेंट के सर्वे में राज्य में कांग्रेस की सत्ता में 15 साल बाद वापसी का तो अंदाजा जताया गया है लेकिन इसने कांग्रेस के जितने बड़े बहुमत को दर्शाया है वह आशातीत है ।

इसमें कांग्रेस को 155 सीटें मिल रही हैं जबकि भाजपा 68 सीटों पर सिमटती दिखाई गई है । अन्य को 7 सीटे मिलने का अनुमान लगाया गया है । उधर तेलंगाना की कुल 119 सीटों में सर्वे में सबसे ज्यादा 52 सीटें कांग्रेस को मिलने का आंकलन किया गया जबकि काँटे की टक्कर में  51 सीटें तेलंगाना कांग्रेस ,6 सीटें तेलगूदेशम और 6 एआईएमएम को मिलने के साथ 4 सीटें अन्य को मिलने की संभावना जताई गई है ।

हालांकि कई जानी-मानी एजेंसियों ने इन राज्यों को ले कर अपनी सर्वे रिपोर्ट पेश की है लेकिन ग्लोबल एनलाइटमेंट का मामला अलग है इसलिये इस पर लोगों की निगाहें कुछ ज्यादा हैं ।

Leave a comment