जालौन-उरई । दो पहिया वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सीज कर 6 वाहनों से 1100 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया तथा वाहन स्वामियों को गाड़ी के कागज साथ लेकर चलने के निर्देश दिए गये।
स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा कोतवाली गेट के सामने चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे दोपहिया वाहनों के कागजात देखे गए । जिन दो पहिया वाहनों के कागजात अधूरे पाये गये व हेलमेट चालक के पास न होने पर उनसे सम्मन शुल्क वसूला गया। एक बाइक के कागजात तथा चालक का ड्राइवर लाइसेंस न होने पर उसे सीज कर दिया गया। इस दौरान 6 ऐसे वाहन भी आए जिनके पास कागजात अधूरे पाए गए उनके पास से 1100 रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया।







Leave a comment