जालौन-उरई । ग्राम पंचायत हथना बुजुर्ग में बिना किसी कार्य के फर्जी बिल बाउचर लगाकर सरकारी धन का दुरुपयोग की शिकायत की गई जिसका कोई जबाब न देने की शिकायत समाज सेवी ने जिलाधिकारी से की।

समाज सेवी अजय कुमार, पिंटू तिवारी ग्राम हथना बुजुर्ग ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने ग्राम प्रधान तथा सचिव द्वारा बिना किसी कार्य कराए फर्जी तरीके से सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया जिसकी शिकायत पर जांच में वही पाया लेकिन कई बार शिकायत के बाद भी अभी तक कोई जबाव नही दिया गया न ही दोनों लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई ।जिलाधिकारी से शीघ्र न्याय की मांग की गई  है।

Leave a comment