जालौन-उरई । कार्यालय उपनिबंधक स्थानांतरित किये जाने से नाराज सभी दस्तावेज लेखक, स्टाम्प विक्रेता तथा अधिवक्ताओं ने एक शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी एवं अध्यक्ष बार एसोसिएशन को दिया तथा समस्या का निस्तारण करने की मांग की।
दस्तावेज लेखक सुरेंद्र कुमार, पवन कुमार , अनवार अहमद, आलोक शर्मा, प्रदीप कुमार, जितेन्द्र समेत स्टाम्प विक्रेता तथा अधिवक्ताओ ने उपजिलाधिकारी तथा बार एसोसिएशन अध्यक्ष को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सब रजिस्टार उपनिबंधक कार्यालय को हटाकर पुराने उपजिलाधिकारी कार्यालय में ले जाना चाहते है जिससे तहसील कैम्पस में काम करने वाले लोगों को परेशानी होगी जबकि तहसील कैम्पस में जगह होने के बावजूद काफी दूर पर कार्यालय रखना चाहते है जहाँ पर सभी लेखकों स्टाम्प विक्रेता तथा अधिवक्ताओ को बैठने की जगह नही है । न ही पार्किंग की व्यवस्था है जिसके कारण सभी लोगों को परेशानी होगी ।उसमस्या का समाधान शीघ्र किया जाए इस मौके पर अवध किशोर सिंह, प्रदीप कुमार, बाबू राम, राम गोपाल, बी के श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित थे।







Leave a comment