कोंच-उरई । सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के स्थलों को जाकर देखा। छात्राओं की उत्सुकताओं को शैक्षिक स्टाफ ने शांत कर उन्हें उन स्थलों के बारे में विस्तार से बताया।

विद्यालय के प्रबंधक शंभूदयाल सोनी के निर्देशन में प्रधानाचार्या माधुरी पहरिया ने विद्यालय की छात्राओं का एक समूह शैक्षिक भ्रमण पर भेजा था जिसने ओरछा और झांसी के किलों का भ्रमण किया। शैक्षिक स्टाफ ने छात्राओं को उन स्थलों के इतिहास के बाबत जानकारी दी और छात्राओं की जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्हें इन स्थलों के आध्यात्मिक और ऐतिहासिक पहलुओं से संबंधित जानकारी दी गई। इस भ्रमण समूह के साथ विद्यालय परिवार के नीरज दुवे, श्यामसुंदर लाल, पंकज वाजपेई, विवेक तिवारी, शैलेन्द्र यादव, ब्रजेन्द्र यादव, मनीष अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, राजीव राठौर, गौतम, सरला, सरोज, प्रभा, शालिनी, अनीता आदि रहे।

 

Leave a comment