
उरई। शासन और प्रशासन द्वारा बीहड़ क्षेत्रों में बसे गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं को नजरअंदाज किए जाने और हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई न किए जाने के चलते नगर पंचायत ऊमरी के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी विजय सिंह उर्फ बब्बू भदौरिया ने गांव गांव जाकर चौपाल लगाना शुरू की और लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि वह उनकी समस्याओं के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करेंगे।
बब्बू भदौरिया के इस कदम से उनके साथ कई गणमान्य नागरिक भी उनकी इस पद यात्रा में शामिल हुए। गुरुवार से शुरू हुई उनकी पद यात्रा कई गांवों में पहुंची जहां पर उन्होंने चौपाल लगाई और लोगों की समस्याओं को सुना। रुदावली, चंदावली, लिड़ऊपुर, पुरवा, गुढ़ा, हिम्मतपुर, गंज, मढ़ेपुरा आदि गांवों में पद यात्रा के पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। साथ ही अपनी समस्याओं से उनको रूबरू कराया। श्री भदौरिया ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह उनकी हर समस्या में उनके साथ खड़े हैं। दिन हो रात वह हर तरीके से ग्रामीणों की मदद को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जो भी समस्याएं उनके सामने रखी हैं उनको वह शासन प्रशासन तक पहुंचाकर उनके निराकरण की हरसंभव कोशिस करेंगे। श्री भदौरिया ने रात्रि पचनद धाम में विश्राम किया। वहां भी उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। इस मौके पर पद यात्रा में राजेश बिरहरा, रामप्रकाश पतराही, राजा सिंह गुढ़ा पूर्व प्रधान, सोनू सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।






Leave a comment