जालौन। यातायात नियम जनता की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। यदि यातायात नियमों का पालन किया जाता है तो दुर्घटना को रोका जा सकता है। इसके लिए अपने अभिभावकों को प्रेरित करें। यह बात सीओ सुबोध गौतम ने यातायात माह के पहले दिन कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक गोष्ठी के दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं के समक्ष कही।
यातायात माह के पहले दिन कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में यातायात जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सीओ सुबोध गौतम ने कहा कि यातायात नियम जनता की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। यदि यातायात नियमों का पालन किया जाता है तो दुर्घटना को रोका जा सकता है। निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने से दुर्घटनाओं का प्रतिशत बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है इसलिए निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन बिल्कुल भी न चलाएं। इसके लिए अपने अभिभावकों को प्रेरित करें और उन्हें बताएं कि आप उनके लिए कितने अहम हैं। कोतवाल सुनील सिंह ने कहा कि अवयस्क लोग कतई वाहन न चलाएं। अभिभावकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट बांधने के लिए अवश्य कहें। इस दौरान वीमेन हेल्पलाइन नंबर 1090 एवं महिला अपराध के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा, विद्यासागर मिश्रा, सुनीता शर्मा, अर्चना सिरौठिया, जर्रीना सुल्ताना, पूनम राजे, अर्चना राय, रंजना श्रीवास्तव, मुहम्मद इशाक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent posts