जालौन। भारतीय जनता के पार्टी के लिए समर्पित रहे महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ संजू राजावत सिकरी राजा को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने पार्टी के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उन्हें जालौन नगर का प्रतिनिधि बनाया है। नगर क्षेत्र में किसी भी कार्यक्रम में सदर विधायक की अनुपस्थिति में सदर विधायक के प्रतिनिधि के तौर पर वह मौजूद रहेंगे।
संजू को सदर विधायक का प्रतिनिधि बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मिष्ठान बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह राजावत, संजू खत्री, शिवशरण तिवारी, अनिल याज्ञिक, अनिल मित्तल, उपेंद्र गुर्जर, प्रदीप सक्सेना, सुनील दुबे, कुंवर सिंह यादव, ओमकार निरंजन, मृदुल पाटकार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment