
माधौगढ़ -उरई. विकास खंड क्षेत्र के अमखेड़ा गांव में आज विभिन्न स्थानों पर ग्राम पंचायत द्वारा वृहत वृक्षारोपण कराया गया.
इस दौरान कन्या प्राथमिक पाठशाला, स्मृति उपवन और सर्वोदय जूनियर हाई स्कूल में फलदार और छायादार वृक्षों के पौधे रोपे गए. मुख्य अतिथि के रुप में बेसिक शिक्षाधिकारी प्रेमचंद यादव और प्रधान राम शरण दौहलिया के अलावा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकास खंड माधौगढ़ के महामंत्री श्विपिन उपाध्याय, वीर सिंह एनपीआरसी अमखेड़ा, सुनील श्रीवास्तव विद्यालय स्टाफ में सुशील कुमार गुप्ता ,उपेंद्र शर्मा ,शिवशंकर सिंह सेंगर ,राघवेंद्र कुमार ,संतोष कुशवाहा, अनुराग तिवारी, सतीश शर्मा,बाल कृष्ण, अंशुमान द्विवेदी, उपेन्द्र सिंह, अभिलाख सिंह एवं कई प्रमुख ग्रामीणजन उपस्थित रहे।







Leave a comment