भदवां में श्रीमदभागवत कथा शुरू

जालौन। क्षेत्रीय ग्राम भदवां में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। गांव में निकली शोभायात्रा में श्रृद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की।

तहसील क्षेत्र के ग्राम भदवां में कलश यात्रा भगवान श्रीशंकर भोले के मंदिर से शुरू हुई। जहां पर विधि विधान के साथ शंकर भोले मंदिर परिसर से महिलाओं ने कलश में जल भरा गया और उन्होंने सिर पर कलश धारण किया यात्रा का शुभारंभ किया। कथा व्यास पंडित जितेंद्र उपाध्याय की अगुवाई में पारीक्षित फूलसिंह निरंजन व मनोज निरंजन आगे सिर पर भागवत पुराण लेकर चल रहे थे। कलश यात्रा ने गांव में स्थित विभिन्न मंदिरों पर भ्रमण किया। जिस मार्ग से होकर यात्रा निकल रही थी उन मार्गों पर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा पर फूलों की वर्षा की। वहीं डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुनों पर श्रद्धालु नाचते थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। कलश यात्रा बड़ी माता मंदिर, हनुमान मंदिर होकर पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। जहां कथा व्यास पंडित जितेंद्र उपाध्याय ने श्रीमद्भागवत पुराण के महत्व के बारे में भक्तों को बताकर प्रतिदिन भागवत कथा का श्रवण करने की अपील की। इस मौके पर मनोज कुमार निरंजन, नरेंद्र कुमार अध्यापक, सत्यम निरंजन, सुमित कुमार निरंजन सहित आदि मौजूद रहे।

Leave a comment