कोंच-उरई।
थाना नदीगांव के सिकन्दरपुर ग्राम में महिला द्वारा कथित रूप से युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया गया जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। गंभीर हालत के कारण अभी भी उसका उपचार चल रहा है।
उक्त ग्राम के निवासी कालका प्रसाद ने बताया कि गत 25 जून को रजनी पत्नी लालता पाल ने उसके पुत्र राजबहादुर की कनपटी में किसी घातक चीज से प्रहार कर दिया जिससे वह मरणासन्न होकर गिर पड़ा। पुलिस ने इसे लेकर आईपीसी की धारा 308 का मुकदमा पंजीबद्ध कर लिया है।

Leave a comment