उरई।
समाजवादी पार्टी के इकलासपुरा रोड स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिवस शनिवार को जोश खरोश के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिये जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी। जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि पूरा प्रदेश आज का दिन इसलिये लोक कल्याण दिवस के रूप में मना रहा है क्योंकि लोगो को अभी भी उनके द्वारा अपने मुख्यमंत्रित्व काल में जनता की भलाई के लिये लागू की गयी अभिनव योजनाएं याद हैं। उन्होेंने अपने शासनकाल में स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के लिये बहुत ही प्रभावी ढंग से काम किया। डायल 100, 108 एम्बुलेंस, निशुल्क शिक्षा, इण्टर पास छात्रों को लैपटाॅप वितरण, कन्या विद्या धन। गरीबों को मुफ्त खाद्य सामग्री के बैग वितरित कराये जाना आदि योजनाओं को लोगो की भरपूर सराहना मिली। उनकी प्रेरणा से सत्ता में न रहने पर भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा लोगों की सेवा के कल्याणकारी कार्यों में लगे रहते हैं।
इस अवसर पर कई और वक्ताओं ने भी अखिलेश यादव के जीवन चरित्र और उनके कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। पार्टी कार्यालय में केक काटने के बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम जिला अस्पताल पहुंचा जहां मरीजों को फल बांटे गये। राठ रोड स्थित वृद्धाश्रम में भी फल वितरण किया गया और बुजुर्गों से राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु का आर्शीवाद लिया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री नारायणदास अहिरवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया, प्रदेशीय नेता प्रदीप दीक्षित, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुदामा दीक्षित, जमालुद्दीन, हाजी अजहर बेग, महेश द्विवेदी सर, विक्रम सिंह यादव, दीपू त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र निरंजन, समर सिंह चौहान, जीवन प्रताप बाल्मीकि, महेश चन्द्र विश्वकर्मा, विजय निस्वा, थोपन यादव, वीरेन्द्र सिंह यादव, महेन्द्र कठैरिया, रामरतन प्रजापति, रामेन्द्र त्रिपाठी, दिनेश जैसारी, पंकज भुआ, कुसुम सक्सेना, मुईनुद्दीन मिर्जा, शिवदास श्रीवास, जयशंकर द्विवेदी, अकील अंसारी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







Leave a comment