बार बार बिजली गुल होने से नाराज आम आदमी पार्टी ने निकाला लालटेन जुलूस


उरई।
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह द्वारा बिजली कटौती को लेकर प्रदेश भर में लालटेन जुलूस निकालने की अपील के क्रम में यहां भी जिलाध्यक्ष यूथ विंग मुकेश राजपूत और निवर्तमान जिला महासचिव प्रवीण रायकवार के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में कोतवाली के सामने गांधी चबूतरे से अम्बेडकर चैराहा तक लालटेन मार्च किया। इस दौरान बिजली कटौती को लेकर प्रदेश सरकार को कोसते हुये उसके खिलाफ जबरदस्त नारे गुजाये गये।
इस अवसर पर निवर्तमान महासचिव प्रवीण रायकवार ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती ने सारी हदें पार कर दीं है जिससे उमस के इस मौसम में लोग त्राहिमाम-त्राहिमाम कहने लगे हैं। बेहाल लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। पूर्वांचल में तो सैकड़ों लोग बीमार होकर जान गवां बैठे हैं। जिलाध्यक्ष यूथ विंग मुकेश राजपूत ने कहा कि 21वीं शताब्दी में भी लोग बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिये तरस रहे जो कि विकास के दावों पर बहुत बड़ा प्रश्नचिह्न है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली की केजरीवाल सरकार बिना कटौती के 24 घंटे निर्वाध विद्युत आपूर्ति बनाये हुये। उत्तर प्रदेश की जनता यूवी सरकार से जानना चाहती है कि जब केजरीवाल सरकार 24 घंटे बिजली दिल्ली की जनता को उपलब्ध करा सकती है तो उत्तर प्रदेश की जनता को सबसे मंहगी बिजली देने वाली उत्तर प्रदेश की सरकार नाकाम क्यों साबित हो रही है। धरना प्रदर्शन में अजीत राजावत, रिंकू, जगदीश वर्मा, शीलू ठाकुर, जगदीश गुप्ता, गौरव चैधरी, प्रखर बाजपेयी, महेन्द्र ददरी, विनय चौरसिया, प्रशांत राजपूत, अंशुल ठाकुर सहित सैंकडों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।

Leave a comment

Recent posts