उरई।
खूनी साबित हो रहे बुंदेलखण्ड एक्सपे्रसवे पर फिर एक सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर और उसके हेल्पर की मौत हो गयी।
कुठौंद थाना क्षेत्र में ग्राम ततारपुर के पास हुयी इस दुर्घटना को लेकर पुलिस सूत्र ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक किनारे खड़ा हुआ था इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में चित्रकूट से डस्ट लादकर आ रहे दूसरे ट्रक ने पीछे से उसमें टक्कर मार दी जिससे ट्रक का ड्राइवर सैफुद्दीन व उसका हेल्पर मानसिंह निवासीगण जादूपारा थाना पिहौनी केबिन में फस गये जिससे दोनों की मौत हो गयी। इसी बीच टक्कर मारने वाला ट्रक भाग निकला। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों के शव बाहर निकालने के लिये केबिन कटवाना पड़ा।

Leave a comment

Recent posts