उरई–इटौरा मार्ग का हुआ भूमिपूजन, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति

उरई। डकोर विकास खंड के ग्राम बम्होरी में राज्य निधि योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में उरई–इटौरा मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने विधिवत रूप से शिलान्यास किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, पिछड़ा मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष मनोज राजपूत, वरिष्ठ समाजसेवी गिरजा चरण राजपूत, जिला महामंत्री रविन्द्र सिंह हसनपुर तथा डकोर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र राजपूत उपस्थित रहे।

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि सड़क बनने से ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्य मार्गों से मजबूत होगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सरकार की विकास योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर उरई सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखा गया।

Leave a comment