आरएसएस के 100 वर्ष पर रामपुरा में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन

उरई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रही विराट हिंदू सम्मेलन श्रृंखला के अंतर्गत रामपुरा खण्ड का अंतिम हिंदू सम्मेलन रामपुरा में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

यह सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदीप भदौरिया जी (प्रांत सह कार्यवाह, कानपुर) उपस्थित रहे। सहवक्ता के रूप में श्रीमती डॉ. सीमा जादौन (प्रांत संयोजिका, मातृशक्ति) ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्री 1008 दूधाधारी जी महाराज ने की।

मंच पर मातृशक्ति के रूप में श्रीमती रोहिणी गुप्ता एवं कल्पना गुप्ता उपस्थित रहीं।

सम्मेलन में सह जिला कार्यवाह भूपेंद्र जी, खण्ड संघचालक रामचंद्र जी, खण्ड कार्यवाह मानवेंद्र जी, सह खण्ड कार्यवाह नितिन जी, खण्ड विस्तारक दिग्विजय, संपर्क प्रमुख मनीष जी, प्रचार प्रमुख हेमप्रकाश जी, सह प्रचार प्रमुख रवि जी, सेवा प्रमुख धर्मेंद्र जी, सह सेवा प्रमुख रवि दोहरे जी, पर्यावरण प्रमुख जगजोर जी, धर्मजागरण प्रमुख दिनेश तिवारी जी, मुख्य मार्ग प्रमुख संजीव सोनी जी, गौ सेवा प्रमुख रामनरेश जी, कुटुंब प्रबोधन प्रमुख मुनीम तिवारी जी, सामाजिक समरसता प्रमुख सचिन जी, विद्यार्थी कार्य प्रमुख अनुराग जी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा टीहर मंडल प्रमुख जाहर जी, मानपुरा मंडल प्रमुख विश्वपाल जी, खण्ड संयोजक संतोष प्रजापति जी, सह संयोजक सत्येंद्र सिंह जी, अवध बिहारी जी, कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र कुमार बॉबी सोनी जी, सह संयोजक अनूप जी, अशोक खटीक जी, डॉ. मनोज तिवारी जी, शिव कुमार गौर, अनिल सक्सेना, देवा ठाकुर जी, कार्तिक द्विवेदी जी, कमल प्रताप राजावत जी, अरविंद भदौरिया, अजय पुरवार, ब्रह्म प्रकाश कढोरे जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संघ के विचार, सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

सम्मेलन के सफल आयोजन से क्षेत्र में उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

Leave a comment