– बाबा साहेब डा० अम्बेडकर का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक बच्चा शिक्षित हों- महासभा अध्यक्ष
उरई। जाटव समाज विकास महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिक्षाविद एवं डा० भीमराव अम्बेडकर इण्टर कॉलेज ऊँचा (भीमनगर) माधौगढ़ के संस्थापक श्रद्धेय विद्याराम आजाद की प्रथम पुण्य तिथि पर विद्यालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामशरण जाटव ने श्री आजाद के शिक्षा के प्रति समर्पण को यादगार बनाने का आवाहान किया।
उन्होंने उपस्थित ग्रामीण जनों तथा शिक्षा प्रेमियों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शिक्षित बनाने पर बल दिया तभी बाबा साहेब का सपना पूर्ण होगा, बाबा साहेब ने अपनी विद्धता के बल पर देश को संविधान जैसा पवित्र ग्रन्ध देकर हम सभी को उपकृत किया है। इस अवसर पर महासभा के वरि० उपाध्यक्ष रामसनेही जाटव, पूर्व स्पेशल मजिस्ट्रेट एड० सी०बी० सिंह, डा० बृजेश जाटव पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा वरिष्ठ समाजसेवी मुन्नालाल जाटव ने भी उपस्थित बच्चों को अधिक से अधिक मेहनत करके जीवन को सार्थक बनाने पर जोर किया। विद्यालय की प्रबन्धिका श्रीमती प्रेमा देवी, अजीत कुमार, दिनेश कुमार, दिलीप कुमार व परिवारीजनों को सांत्वना देते हुए शहीद श्री अजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रमुख रूप से तुलाराम बप्पा पूर्व प्रधान, रामऔतार यादव, दरोगा जी, हरपाल सिंह, सौरभ द्विवेदी प्रधानाचार्य, राममनोहर राजावत, राजकुमार शाक्यवार, बी०डी० भारती, राजेश जाटव,कमलेश कुमार, सुरेश कुमार, दिग्गीराजा, आनन्द आजाद, आलोक, सुरेश यादव, विशम्भर दयाल व समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा बच्चों को शिक्षक सामग्री भी वितरित की गयी।







Leave a comment