उरई।
विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय और रानी लक्ष्मीबाई सभागार को सुसज्जित कर भव्य बनाया गया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बुधवार को निवर्तमान जिलाधिकारी चांदनी सिंह के साथ फीता काटकर इसका लोकार्पण किया।
इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय का स्वागत व निवर्तमान जिलाधिकारी चांदनी सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। निवर्तमान जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का उनके समय सरकारी काम में दिये गये उनके सहयोग के लिये आभार जताया।
मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय ने कहा कि निवर्तमान जिलाधिकारी के साथ कार्य करने में न केवल अधिकारी व कर्मचारी गौरवान्वित हुये हैं बल्कि उनकी कार्यप्रणाली से समूचा जनपद गौरवान्वित हुआ है। अपर जिलाधिकारी वित्त संजय कुमार ने कहा कि निवर्तमान जिलाधिकारी ने अपने काम से जनपद में नये आयाम स्थापित किये। जिससे सहयोगियों को काफी कुछ सीखने को मिला। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव ने उनके साथ बिताये गये कार्यकाल के अनुभव को साझा किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, श्रम उपायुक्त अवधेश दीक्षित, नगर मजिस्टेªट अरूण कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार आदि अधिकारियों ने निवर्तमान जिलाधिकारी को भावभीनि विदाई दी।