उरई। जिन ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्यों के चुनाव न होने के कारण नव निर्वाचित प्रधान शपथ लेने से वंचित हैं उनके लिए खुशखबरी है। राज्य पंच स्थानिक चुनाव आयोग ने रिक्त प्रधान व वार्ड सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक 14 फरवरी को नामांकन होंगे। जिनकी जांच 15 फरवरी को की जायेगी। 17 फरवरी को नाम वापस लिये जा सकेंगे। 21 फरवरी को मतदान होगा और 23 फरवरी को मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी।





Leave a Reply