Milky_way_broken_European (1)उरई। जनपद में नये मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अजीत कुमार जायसवाल ने गाजीपुर से स्थानांतरण पर यहां आकर कार्यवाहक सीएमओ डाॅ. आशाराम से चार्ज ले लिया है। लंबे समय से स्थाई सीएमओ की नियुक्ति न होने के कारण जनपद के स्वास्थ्य विभाग में लूट खसोट और अंधेरगर्दी मची हुई थी। कार्यवाहक मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आशाराम हाल ही में संविदा भर्ती में अभ्यर्थियों के चयन के मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विवादों के घेरे में आ गये थे। बैक डेट में उक्त नियुक्तियों को हरी झंडी दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a comment