0 भारत विकास परिषद का शिविर

09orai09 09orai08उरई। भारत विकास परिषद उरई एवं कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में सिटी सेंटर में कैंसर निदान हेतु निःशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि मेजर डाॅ. रणवीर सिंह मुख्य चिकित्साधीक्षक मेडिकल काॅलेज उरई, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह ने भारत माता एवं विवेकानंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया।
निःशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर में जालौन जिले के ग्रामीण एवं शहरों से 197 मरीजों का परीक्षण किया गया। जिसमें पेपस्यिर की जांच हेतु दस मरीजों के नमूने लिये गये एवं 30 लोगों में कैंसर पाया गया इन सभी को ग्वालियर जाने हेतु निःशुल्क रेलवे पास उपलब्ध करवाये गये।
इस अवसर पर ग्वालियर से आये डाॅ. ओमेंद्र भूषण, डाॅ. अनुराग श्रीवास्तव, डाॅ. किश्वर सुल्ताना ने बताया कि कैंसर लाइलाज बीमारी नहीं है। इसका समय से परीक्षण एवं इलाज से इस बीमारी से निजात पा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि केपी सिंह ने परिषद द्वारा जनपद के कैंसर मरीजों के लिए परीक्षण शिविर के आयोजन को लेकर परिषद पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया। और कहा कि भारत विकास परिषद समाज के उत्थान में जो योगदान दे रही है उसके लिए मैं इन्हें हृदय से धन्यवाद देता हूं। मुख्य अतिथि मेजर डाॅ. रणवीर सिंह ने कहा कि परिषद एवं ग्वालियर शोध संस्थान के इस प्रयास के लिए मैं परिषद के परियोजना प्रभारी डाॅ. कैलाश, अजय महतेले, सचिव संतोष अमखेड़ा अध्यक्ष रीतेश तरसौलिया एवं उनकी टीम को बधाई देता हूं और इस तरह के प्रयास भविष्य में करते रहें ऐसी आशा करता हूं।
इस अवसर पर कैंप में जिलाध्यक्ष इंजीनियर अजय इटौरिया ने बताया कि निःशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर का आयोजन प्रति वर्ष होता है और जनपद में कैंसर निदान हेतु परिषद हमेशा तत्पर ही वहीं अध्यक्ष रीतेश तरसौलिया ने बताया कि कैंसर के निर्धन मरीजों के लिए भा.वि.प. के माध्यम से जाने वाले मरीजों को ग्वालियर शोध संस्थान निःशुल्क इलाज करेगा।
कैंप में पंजीकरण सीताराम अग्रवाल, रवींद्र गुप्ता, राम नरेश, अश्वनी पुरवार ने किया कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र कनकने ने किया।
महिला संयोजिका अनीता दोहरया ने महिलाओं से आहवाहन किया कि वह आये और बिना संकोज के परीक्षण करवाये। मरीजों को परीक्षण हेतु इं. सुनील दोहरया, जीवनराम गुप्ता, हरि मोहन पुरवार, नवीन विश्वकर्मा, सुधांशु, राजकुमार,गुप्ता, भूपेंद्र टोनी, रामकुमार रेजा, जवाहर सोहाने, अश्वनी पुरवार, रवींद्र बजाज, कोषाध्यक्ष रामनरेश गुप्ता, सचिव संतोष अमखेड़ा, इं. सुरेंद्र दोहरे, अनिल गुप्ता, रामकिशोर निरंजन, सीताराम अग्रवाल आदि ने मरीजों को क्रमबद्ध तरीके से परीक्षण करवाया। कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र कनकने ने किया।

Leave a Reply