0 तीन दर्जन परिवारों को उजाड़ा
0 सामान भी चढ़ा टूट फूट की भेंट
09orai07 09orai06उरई। लहरियापुरवा मलिन बस्ती में नजूल की जमीन पर बनी झुग्गी झोपड़ियों पर आज नगर पालिका की जेसीबी कहर बनकर टूटी। लगभग तीन दर्जन झुग्गियां इस अभियान में उखाड़ दी गई। कार्रवाई के दौरान इन झुग्गियों में रह रहे गरीब परिवारों का सामान भी टूट फूट गया। कुछ लोगों ने प्रतिरोध की कोशिश की लेकिन पुलिस के डंडे के आगे आखिर में उनको खामोश हो जाना पड़ा।
नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को लहरियापुरवा के झुग्गी झोपड़ी वासियों को उजाड़ने का अभियान पूरी निर्ममता से चलाया। राजमार्ग पर धन्ना सेठों के अतिक्रमण के आगे बेवस नगर पालिका प्रशासन ने मजलूमों पर जौहर दिखाने में कोई कसर नही छोड़ी। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका के अधिकारी महिला पुलिस सहित पुलिस बल को भी साथ में लेकर आये थे। झुग्गी के बाशिंदों ने जब उन्हें कुछ दिन की मोहलत देने के लिए रोकने की कोशिश की तो पुलिस वाले डंडा फटकारने लगे। महिलाओं को भी इसमें नही बख्सा गया।
झुग्गी के बाशिंदों का कहना था कि नगर पालिका प्रशासन ने बिना नोटिस दिये उन्हें उजाड़ने की कार्रवाई कर डाली जबकि वे इस जगह पर लंबे समय से बसे हुए थे। दूसरी ओर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार का कहना है कि इन लोगों को पर्याप्त मौका दिया गया था। कई बार नोटिस भेजे गये लेकिन उनके कानों पर जूं नही रेंगी। उन्होनें कहा कि उक्त लोगों को अवैध रूप से काबिज रहने की बजाय डूडा की काॅलौनी में फ्लैट आवंटित कराने के लिए आवेदन करना चाहिए था प्रशासन उनकी मदद करता।

Leave a Reply