Milky_way_broken_European (1)उरई। राठ रोड स्थित विनायक एकेडमी के 6 फरवरी से लापता छात्र के मामले में हाॅस्टल संचालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि विनायक एकेडमी का चैथी क्लास का छात्र योगेंद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम रिरुआ 6 फरवरी से लापता है। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद स्वयं प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना ने जांच की थी। जिसमें विनायक एकेडमी और संस्कार हाॅस्टल का प्रबंधन संदेह के घेरे में आ गया था। इस कारण विनायक एकेडमी के घबराये प्रबंधन की ओर से पुलिस पर बचाव के लिए राजनैतिक प्रेशर डलवाया जा रहा था। उसका असर साफ दिखा। पुलिस ने फिलहाल विनायक एकेडमी के प्रबंधन को बचाते हुए उक्त मामले में केवल संस्कार हाॅस्टल के प्रबंधक सुरेंद्र पाल सिंह निवासी ग्राम गुढ़ा थाना डकोर के खिलाफ 363 आईपीसी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply