Milky_way_broken_European (1)उरई। जिले की आठ ग्राम पंचायतों में तालाबों के पटटे उठाने के लिए नीलामी 19 फरवरी को होगी। इनमें कुदारी माधौगढ़, रंधौरा, सलेमपुर कनार, गोरा चिरइया, इटवा कनार, मिझौना, सिरसा दोगढ़ी और मजीठ गांव शामिल हैं।
अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि उच्चतम् न्यायालय के निर्देशानुसार प्रत्येक तालाब में 10 वर्ष के लिए 10-10 हजार रुपये न्यूनतम वार्षिक लगान पर मत्स्य पालन के पटटे दिये जायेगे। इसमें मछुआ समुदाय और अनुसूचित जाति के लोगों को वरीयता दी जायेगी।

Leave a Reply