Milky_way_broken_European (1)उरई। तीन लाख रुपये से अधिक की आय के सभी तरह के पेंशन भोगियों से कहा गया है कि वे इस वित्तीय वर्ष का आयकर आगणन और आगामी वित्तीय वर्ष का आय विवरण 20 फरवरी तक कोषाधिकारी कार्यालय में जमा कर दें।
वरिष्ठ कोषाधिकारी विवेक कुमार सिंह ने एक विज्ञप्ति के जरिए यह सूचित करते हुए सचेत किया कि जो पेंशन धारक इसमें कोताही बरतेंगे उनकी फरवरी माह की पेंशन का भुगतान रोक दिया जायेगा।

Leave a Reply