कालपी-उरई। देवकली मोड़ पर नवनिर्मित हनुमान मंदिर में 8 फरवरी से चल रहे कार्यक्रम में आज वृंदावन से पधारे आचार्य शिवकुमार और उनके सहयोगी शैलेंद्र शास्त्री व शिवम शास्त्री ने विधि-विधान से हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कराई।
इस दौरान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें ढोल, नगाड़ा व डीजे पर नृत्य करते हुए श्रद्धालु महिलाओं और बच्चों ने भक्ति रस की गंगा बहाई। शोभायात्रा त्रिगेश्वर धाम, कालिया, बड़ा स्थान और व्यास मंदिर आदि पुण्य स्थलों से होती हुई फलाहारी महाराज हीरापुर से आशीर्वाद लेकर वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इसमें मुख्य रूप से बालकिशुन पुरी जी महाराज त्रिगेश्वर धाम, शिवस्वरूपानंद जी महाराज, रंजीत कुमार निषाद उर्फ राजू निषाद, उमाशंकर पूर्व प्रधान, हरी फौजी हीरापुर, रघुवीर हीरापुर, जगदेव, कुंवरलाल, राजू मिस्त्री देवकली, अनिल, सुनील, प्रमोद निषाद देवकली, रमाकांत, रानू मदारपुर आदि श्रद्धालु सम्मिलित रहे।





Leave a Reply