कालपी-उरई। कालपी काॅलेज कालपी में गृह विज्ञान की नई प्रयोगशाला स्थापित कर दी गई है। इसका शुभारंभ शहर की जानी-मानी चिकित्सक डाॅ. सीमा मेहरोत्रा ने एक जलसे में किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डाॅ. मेहरोत्रा ने कहा कि वे लोग लगन से पढ़ाई करके विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल करने का प्रयास करें। जिससे उनकी संस्था के साथ-साथ उनके माता-पिता का नाम भी रोशन होगा।
डाॅ. सीमा मेहरोत्रा ने कहा कि पौराणिक काल से कालपी का गौरवशाली इतिहास रहा है। जिसे फिर बुलंदी देने का दायित्व यहां के छात्र-छात्राओं पर है। कालपी काॅलेज कालपी ने अनुशासन, अध्यापन और स्वच्छ परीक्षा में नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। यहां छात्र-छात्राओं का शानदार भविष्य गढ़ा जा रहा है। विद्यार्थियों का कर्तव्य है कि वे भी कालपी काॅलेज के प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सफलता में सहभागी बने। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डाॅ. सीमा मेहरोत्रा ने महाविद्यालय प्रागंण में वृक्षारोपण किया। छात्राओं ने मेंहदी, रंगोली, सलाद और डेकोरेशन प्रतियोगिता में अपनी कल्पना शीलता और उत्कृष्ट शिल्प का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डाॅ. एम. सिंह, डाॅ. डीपी सिंह, डाॅ. मधुप्रभा तिवारी, डाॅ. सुधा गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।





Leave a Reply