उरई। प्रख्यात संत और समाज सुधारक गाडगे जी की जयंती जिले में 23 फरवरी को धूमधाम से मनाई जायगी। संत गाडगे श्रीवास सेवा समिति के अध्यक्ष अजय प्रकाश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 23 फरवरी को सुबह 10 बजे टाउन हाॅल मैदान से विशाल शोभा यात्रा शुरू होगी रघुवीर धाम पहंुचकर सभा में परिवर्तित हो जायेगी। कार्यक्रम में समाज के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों, ब्लाॅक प्रमुख व मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जायेगा। बोर्ड परीक्षा में जिन छात्र-छात्राओं को 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं उनको समिति द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इसके बाद भण्डारा भोज होगा।
अजय प्रकाश ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं के पंजीकरण के लिए तीन सेंटर स्थापित किये गये हैं जिनमें पवन फीजियोथैरेपी सेंटर रामकुंड कोंच (9935270865), चंदा फोटो स्टूडियो टरनन गंज चैधरी मार्केट कालपी (9956265229) और गोविंद आॅफसेट डीवीसी तिराहा उरई (7398680912) शामिल हैं। छात्र-छात्राएं इन सेंटरों पर निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।





Leave a Reply