Milky_way_broken_European (1)जालौन-उरई। मुहल्ले में छेड़खानी कर रहे लड़कों को मना करने पर युवकों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।
मुहल्ला खंडेराव में एसडीएम आवास के पीछे कुछ लड़के कुछ लड़कियों से अभद्रता कर रहे थे। मुहल्ले के ही निवासी ओम प्रकाश सक्सेना ने लड़कों को मना किया तो लड़कों ने गुंडई दिखाते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। लड़कों द्वारा की गयी मारपीट की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है, किंतु जब तक मौके पर पुलिस पहुंचती तब तक लड़के भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply