Milky_way_broken_European (1)उरई। मुख्य सचिव आलोक रंजन के 13 फरवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी विभागों के अधिकारी तैयारी में जुट गये हैं। हर योजना को लेकर गंभीरता दिखाई जा रही है। रिकार्ड दुरुस्त किये जा रहे हैं ताकि किसी प्रकार की खामी न रह जाये। जिन निर्माण कार्यों में थोड़ी बहुत कमी रह गयी है उनको भी पूरा कराने का काम किया जा रहा है।
मुख्य सचिव कल झांसी मंडल का दौरा करने आ रहे हैं। इसके पहले 5 फरवरी को उनका आने का कार्यक्रम था लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उनका दौरा टल गया था जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली थी लेकिन उनका दोबारा कार्यक्रम लग जाने से अधिकारियों की नींद उड़ गयी है। मुख्य सचिव के आगमन को लेकर सभी विभागों में तैयारियां की जा रही हैं। योजनाओं के रिकार्ड दुरुस्त किये जा रहे हैं। जो काम पूरे होने की कगार पर उनको पूरा कराने की कवायद हो रही है। योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं। लगभग सभी कार्यालयों में कर्मचारी तेजी से काम में जुट गये हैं। इसके साथ ही ब्लाकों का दौरा किया जा रहा है ताकि मुख्य सचिव कोई भी जानकारी मांगे तो उनको दी जा सके। मुख्य सचिव का दौरा निपटने के बाद ही अधिकारियों को सुकून मिलेगा।

Leave a Reply