Milky_way_broken_European (1)उरई। मुहाना गांव में गुरुवार सुबह ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ते समय अचानक बिजली आ जाने से संविदा कर्मी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। संविदा कर्मी की मौत की सूचना मिलते ही अवर अभियंता मौके पर पहुंच गए और उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके साथ ही फौरी तौर पर 10 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की।
गुरुवार सुबह 8 बजे मुहाना में संविदा कर्मी दशाराम (30) पुत्र महिपाल गांव में रखे ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ रहा था, तभी अचानक बिजली आ जाने से उसे करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही थोड़ी ही देर में मौत हो गई। दशाराम की मौत पर गांव के लोगों को जमावड़ा मौके पर लग गया। करंट से दशाराम की मौत की सूचना गांव वालों ने विद्युत विभाग के अवर अभियंता आरके सिंह को दी। इस पर श्री सिंह तत्काल गांव पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों की व्यथा सुनने के बाद जेई ने मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता फौरी तौर पर दी। साथ ही कहा कि विभाग से अलग से मदद और दिलाई जाएगी। उधर, ग्राम प्रधान वीर सिंह ने कहा कि मृतक दशाराम के परिजनों को जिलाधिकारी से बात कर अहेतुक सहायता दिलाई जाएगी।

Leave a Reply