0 39 राजस्व एक्ट समाप्त कर राजस्व संहिता 2006 अध्यादेश लागू
उरई। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को राजस्व दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि नयी राजस्व संहिता से काफी सुविधा हो जायेगी। राजस्व संबंधी विवाद जल्दी निस्तारित हो सकेंगे। कई एक्ट में सरलीकरण किया गया है।
गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित लोगों को जिलाधिकारी रामगणेश ने बताया कि 39 राजस्व एक्ट खत्म कर नये बनाये गये हैं। राजस्व संहिता 2006 बनाकर अध्यादेश 2015 लागू किया गया है। इसमें पुराने राजस्व एक्ट की जटिलताओं को सरल किया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि राजस्व से संबंधित वाद जल्दी निस्तारित हो सकेंगे। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने राजस्व संहिता को पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि राजस्व के लिए नयी संहिता से काफी सहूलियत मिलेगी। हर किसी को इसका फायदा मिलेगा। इस मौके पर सदर एसडीएम डा. एबी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना, कलेक्ट्रेट के सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे।





Leave a Reply