0 नोडल अधिकारी लंबित विवेचनाओं पर दें ध्यान
Milky_way_broken_European (1)उरई। पुलिस महानिरीक्षक जकी अहमद ने महिला हिंसा की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने महिला अपराध से संबंधित लंबित विवेचनाओं का निस्तारण तेजी से कराने के लिए नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए, ताकि मामलों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने कहा कि महिला हिंसा की घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
गुरुवार दोपहर जनपद आए पुलिस महानिरीक्षक जकी अहमद ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची, एएसपी शकील अहमद खां व क्षेत्राधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने पुलिस को महिला हिंसा से संबंधित मामलों में और अधिक संवेदनशील होने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला थाना में उप निरीक्षक व सिपाही कम होने पर जल्द ही और तैनाती करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराध पर प्रभारी अंकुश लगाया जाए। इसके लिए पुलिस अधिकारी गश्त पर निकले और कार्रवाई करें। इसके साथ ही उन्होंने विधान परिषद चुनाव में पुलिस को और अधिक सक्रिय रहने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव पारदर्शिता से होने चाहिए, इसमें कोई भी मातहत लापरवाही न करे। इस मौके पर सीओ डा. जंग बहादुर सिंह, मनोज गुप्ता, महेन्द्र सिंह, महेन्द्र कुमार सिंह व कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
सतेंद्र राठौर को कालपी कोतवाली का मिला चार्ज
कालपी कोतवाली में तैनात कोतवाल दयाशंकर सिंह के स्थान पर गुरुवार को सिरसा कलार थाना प्रभारी सत्येन्द्र राठौर को कालपी का कोतवाल नियुक्त किया गया, जबकि पुलिस लाइन से सत्यदेव सिंह को सिरसा कलार का थाना प्रभारी बना गया। बताया जाता है कि दया शंकर की उम्र 58 वर्ष से अधिक होने की वजह से उन्हें कोतवाल के पद से मुक्त किया गया है।

Leave a Reply